लखनऊ। यूपी के पूर्वांचल में बारिश के लिए हाहाकार मचा है। खेत सूख गए और किसान मायूस हैं। ऐसे में महराजगंज से एक चौंकाने वाला वाकया सामने आया है। यहां बारिश न होने से परेशान महिलाओं ने बीजेपी विधायक जयमंगल कन्नौजिया और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को कीचड़ से नहला दिया। जानकारी लेने पर पता चला कि इस इलाके में मान्यता है कि कीचड़ से नहलाने पर इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और इससे बारिश होती है।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भीषण गर्मी में सभी लोग परेशान हैं। बारिश न होने के कारण धान रोपाई नहीं हो पा रही है। पुरानी परंपरा रही है कि कीचड़ से किसी को नहलाने पर इंद्र भगवान खुश हो जाएंगे और बारिश होगी। इस अवसर पर सभासद सिनोद कुमार, गोपाल शर्मा, हरी सिंह आदि मौजूद रहे।
महिलाओं ने आजमाया टोटका
बता दें कि कि बरसात न होने से धान की पौध सूख रही है, जिससे किसान परेशान हैं। कुछ किसानों ने पंपिंगसेट से खेत की सिंचाई शुरू कर दी है। कहीं-कहीं इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ, कीर्तन किया जा रहा है। इसके साथ ही कई लोगों की ओर से टोटके आजमाए जा रहे हैं।
मंगलवार रात को पिपरदेउरा कस्बे में महिलाएं सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल के शरीर पर कीचड़ पोतकर उन्हें पानी से नहलाया। उनका मानना है कि ऐसा करने से बारिश होगी। यह नजारा देखकर हर कोई हैरान हो गया था। लोगों को एक बार किसी अनहोनी की आशंका हुई, लेकिन जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो वे मुस्कुराते हुए चले गए।
यह भी पढ़े :- Bride Groom Tanker Wedding : पानी के टैंकर पर सवार हुए दूल्हा-दुल्हन, वजह जानकर आप भी करेंगे सलाम, देखें वीडियो
हराजगंज में मौसम की बेरूखी से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। धान की रोपाई सूखने से किसान परेशान हैं, खेत में लगी पूंजी बर्बाद होने के कगार है। खेत को सूखने से बचाने के लिए किसान पंपिंगसेट से खेत की सिंचाई करने को विवश हैं। नहरों की हालत यह है कि पानी होने पर भी खेत पर नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में किसानों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही रही है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अभी बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं।