मुंबई। सबसे लंबे समय तक चलने वाला टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर उम्र के दर्शकों के दिलों के बेहद करीब है। जेठालाल की उलझन, टपू की शरारत, बापू की कठोरता और बबीताजी की मुस्कान पिछले 14 सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रही है। सब टीवी पर रात 8.30 बजे लोगों के लिए दिन भर की थकान से छुटकारा पाने का समय होता है। लेकिन पिछले कई सालों में इस शो की लोकप्रियता कम हो गई है। हाल ही में मेहता साहब किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने शो को अलविदा कह दिया है। वहीं अब एक अब खबर है कि एक और महत्वपूर्ण कलाकार शो छोड़ने का मन बना चुका है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टप्पू का किरदार निभा रहे राज अनादकट भी इस शो को छोड़ दिया है।
इन लोगों ने शो को कहा अलविदा
दिशा वकानी : पिछले 14 सालों में कितने लोगों ने तारक मेहता को अलविदा कहा है? सबसे पहले तो दयाबेन यानी दिशा वकानी पिछले पांच साल से लापता हैं और वापस नहीं लौट रही हैं।
शैलेश लोढ़ा : हालिया नाम शैलेश लोढ़ा का है। उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ दिया है। शैलेश को ऐसा लग रहा था कि उनकी डेट का सही उपयोग नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा वह कई और मौके भी एक्सप्लोर करना चाहते थे। उन्होंने कई ऑफरों को ठुकराया था लेकिन अब वह कुछ नए की तलाश में हैं।
नेहा मेहता : नेहा मेहता शो में अंजलि भाभी की भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2020 में शो छोड़ दिया था। वह 12 वर्षों तक इस भूमिका को निभाती रही। उन्होंने इस बारे में बताते हुए कहा, कुछ इश्यू थे। इसके लिए मुझे शो छोड़ना पड़ा और आगे बढ़ना पड़ा।
गुरचरण सिंह : गुरचरण सिंह शो में सोढ़ी की भूमिका निभाते थे, जिन्हें अब बलविंदर सिंह सूरी ने रिप्लेस कर दिया है। उन्होंने यह शो 2020 में छोड़ा था। उन्होंने शो छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया था, बाद में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, मेरे पिता की सर्जरी हुई थी, इसके चलते मुझे शो छोड़ना पड़ा।
मोनिका भदोरिया : शो में बावरी की भूमिका निभाने वाली मोनिका भदोरिया अपनी फीस में बढ़ोतरी चाहती थी। इसके लिए निर्माता तैयार नहीं थे। ऐसे मं उन्होंने शो छोड़ने का निर्णय लिया।
निधि भानुशाली : सोनू के किरदार में भी 2 चेहरे बदले जा चुके हैं। पहले निधि भानुशाली शो में सोनू की भूमिका निभाती थी। उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए शो छोड़ दिया। इससे यह भूमिका झील मेहता निभाया करती थी, जिन्होंने भी अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए इस शो को छोड़ दिया था।
राज अनादकट शो को कहेंगे अलविदा
वहीं अब शो में टप्पू यानी टिपेंद्र का किरदार निभाने वाले राज अनादकत के लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि राज अनादकट भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा का अलविदा कहने जा रहे हैं। राज अनादकट शो में ट्प्पू का रोल निभा रहे हें और वो पिछले काफी समय से किसी भी एपिसोड में नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठे रहे हैं कि क्या राज अनादकट ने भी शो को छोड़ दिया है। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो खैर नहीं पता लेकिन जल्द ही इसके बारे में भी स्थिति साफ हो ही जाएगी।