नई दिल्ली। कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला काॅमेडियन कपिल शर्मा के शो काॅमेडी नाइट विथ कपिल से सुर्खियों में आए सुनील ग्रोवर को सब पसंद करते है। सुनील ग्रोवर के किरदार को लोग खूब पसंद करते है। सुनील ग्रोवर दिन अपने सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिसे कि उनके फैन्स बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में एक बार फिर सुनील ग्रोवर ने ऐसा ही एक वीडियो शेयर कर दिया है, जिस पर उनके फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल, सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक चिकन ‘मुर्गेद’ की वीडियो को शेयर किया है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा है, ‘अनुलोम विलोम करने से होगा’। वीडियो में आप एक मुर्गे को देख सकते हैं, मुर्गा लंबे समय तक आवाज निकालता है। इसके बाद अचानक लुढ़क कर जमीन पर गिर पड़ता है। वीडियो को कुछ ही देर में लाखों से भी ज्यादा व्यूज आ गए हैं। इस पर लोग अपनी-अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
बता दे कि सुनील ग्रोवर को कपिल शर्मा के शो में काफी पसंद किया गया था। शो में उनका रिंकू भाभी, डॉक्टर गुलाटी और गुत्थी का किरदार बहुत फेमस हुआ था। हालांकि अब सुनील शो में दिखाई तो नहीं देते, लेकिन आज भी लोग उन्हें इन्हीं किरदारों से याद करते हैं।