जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) जिले में बलात्कार के एक मामले में रिहा हुए व्यक्ति ने पीड़िता के साथ दोबारा दुष्कर्म किया। दरअसल, गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा हुए एक व्यक्ति ने अपने मित्र के साथ मिलकर पीड़िता से कथित रूप से दोबारा सामूहिक बलात्कार किया और घटना का वीडियो बनाकर उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। पुलिस ने बताया कि महिला ने शिकायत की है कि यह घटना एक माह पहले की है।
दो साल पहले बलात्कार के मामले में किया था गिरफ्तार
अधिकारी ने कहा कि आरोपी को दो साल पहले 2020 में बलात्कार के मामले में किया था। आरोपी जमानत पर रिहा होकर बाहर आया था। जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी ने चाकू की नोंक पर उसी महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने खिलाफ पहले दर्ज कराई गई शिकायत को वापस लेने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि महिला ने शिकायत की है कि करीब एक महीने पहले हुई इस घटना में आरोपी और उसका दोस्त शामिल था।
एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता अब 19 साल की हो गई है और उसी आरोपी ने दो साल पहले उस समय बलात्कार किया था जब वह नाबालिग थी। पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल ने कहा, ‘शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी विवेक पटेल, जिसने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था, ने अपने दोस्त के साथ भी ऐसा ही अपराध किया था। पीड़िता से रेप के आरोप में आरोपी को 2020 में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उसके करीब एक साल बाद 2021 में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी करीब एक महीने पहले चाकू की नोंक पर उसके घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी और उसके दोस्त ने इस कृत्य की वीडियोग्राफी की और फिर क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। उन्होंने जो पिछली शिकायत दर्ज की थी, उसे वापस नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।