यूपी के अयोध्या में भगवान राम लला के मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) का निर्माण तेजी से चल रहा है। राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir Construction) के लिए भक्तों ने दिल खोलकर दान (Ram Mandir Received Donation) दिया है। भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए श्रद्धालुओं से अब तक करीब 5400 करोड़ रुपये का दान मिला है। वहीं मंदिर निर्माण पर हो रहे खर्च के बाद भी 3500 करोड़ से अधिक राशि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के बैंक अकाउंट में जमा है।
15 हजार चेक बाउंस
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता के मुताबिक, देश भर के श्रद्धालुओं ने राम मंदिर निर्माण के लिए उदारतापूर्वक दान दिया है। लेकिन मंदिर ट्रस्ट को मिले 22 करोड़ रुपये से अधिक के 15,000 चेक बाउंस हो गए। रिपोर्ट में बाउंस किए गए चेकों के बारे में भी जानकारी दी गई थी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रबंधक प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ऐसे चेकों को अलग करने के लिए एक दूसरी रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है, ताकि विभिन्न कारणों से बाउंस हुए चेक के बारे में हमें सटीक जानकारी मिल सके।
यह भी पढ़े :- अयोध्या में राम की पैड़ी पर पति को किस करना पड़ा भारी, लोगों ने की पिटाई
इतने लोगों ने दिया चंदा
तीर्थ क्षेत्र की ओर से बताया गया है कि राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का दान देने वालों की संख्या 31,663 है। 5 लाख से 10 लाख रुपये तक दान करने वालों की संख्या 1,428 है। गुप्ता ने कहा कि कुल 123 लोगों ने 25 लाख से 50 लाख रुपए और 127 लोगों ने 50 लाख रुपए से 1 करोड़ रुपए के बीच दान दिया। 1 करोड़ रुपए से अधिक दान करने वालों की संख्या 74 है।
यह भी पढ़े :- 7th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जुलाई में इतना बढ़ सकता है DA