नई दिल्ली। पाकिस्तान में महिलाओं के साथ दरिंदगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का है। डेली पाकिस्तान अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार हथियारों के साथ पांच लोगों ने झेलम शहर में एक गर्भवती महिला दुष्कर्म से किया। गर्भवती महिला के साथ हैवानियत की इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी है। पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने दोषियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गर्भवती महिला का मेडिकल टेस्ट किया गया है और उसका ब्लड सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए लाहौर भी भेजा गया है।
यह भी पढ़े :- पाकिस्तान में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चलती ट्रेन में बनाया हवस का शिकार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब प्रांत के झेलम शहर में पांच हथियार बंद दरिंदे एक घर में घुस गए और पति-पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने महिला के पति को रस्सी से बांध दिया फिर उसके सामने ही बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया।
बता दे कि इससे पहले पिछले ही महीने कराची की एक महिला के साथ चलती ट्रेन में गैंगरेप का भी मामला सामने आया था। 25 साल की महिला के साथ टिकट चेक करने वाले सहित तीन लोगों ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। दो बच्चों की मां ये महिला कराची से मुल्तान जा रही थी। इसी दौरान उसके साथ ये वारदात हुई। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने महिला को एसी कोच में ले जाने की बात कही थी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।