नई दिल्ली। हम सभी रामायण, महाभारत या दूसरे धार्मिक सीरियल देखते रहे हैं। क्या आप क्षीरसागर के बारे में जानते हैं। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी क्षीरसागर में निवास करते हैं। इसमें भगवान विष्णु को काल रूपी शेषनाग पर विश्राम की मुद्रा में लेटे दर्शाया गया है और मां लक्ष्मी उनके पांव के पास बैठी दिखती हैं। विष्णु सृष्टि के संचालक माने जाते हैं। उन्हें गृहस्थ का प्रतिनिधि माना जाता है। लेकिन क्या असल में कभी आपने ऐसी तस्वीर देखी है जिसमें वो फिल्मी दृश्य रियल जैसा दिखने लगे। जी हां, वह नजारा देखकर हर धार्मिक व्यक्ति उस दैवीय स्वरूप को प्रणाम करने लगता है। दृश्य वैसा ही जैसा क्षीरसागर का हमने धर्मग्रंथों में पढ़ा और टीवी पर देखा है।
अपने देश में यह जगह गुवाहाटी के पास में है। हर साल बारिश और बाढ़ के समय यहां की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। इस बार भी यहां के वीडियो ट्विटर पर खूब शेयर किए जा रहे हैं। नवीन कुमार जिंदल ने ब्रह्मपुत्र के पानी के ऊपर बने क्षीरसागर के दृश्य वाले वीडियो को शेयर किया है। जिसमें नदी की जलधारा बह रही है और भगवान विष्णु का विहंगम स्वरूप लोगों को देवत्व का अनुभव करा रहा है।

वैसे हर साल ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित चक्रेश्वर मंदिर में भगवान विष्णु और लक्ष्मी के अलौकिक रूप के दर्शन होते हैं। दरअसल, क्षीरसागर के दृश्य को एक पिलर के सहारे बनाया गया है। पिलर के ऊपर शेषनाग पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की मूर्ति उसी मुद्रा में है। लगातार बारिश के चलते जब भी ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर बढ़ता है क्षीरसागर वाली प्रतिमा के नीचे का हिस्सा यानी पिलर पूरी तरह से डूब जाता है और दृश्य क्षीरसागर का बनकर उभरता है।
यह भी पढ़े :- Bride Groom Tanker Wedding : पानी के टैंकर पर सवार हुए दूल्हा-दुल्हन, वजह जानकर आप भी करेंगे सलाम, देखें वीडियो
यह भी पढ़े :- Lightning Strike Caught On Video : पति पर गिरी आसमानी बिजली, पत्नी ने रिकॉर्ड किया वीडियो