बाॅलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Anushka Sharma And Virat Kohli) देश के सबसे प्रसिद्ध जोड़ों में से एक हैं। हाल ही में दोनों मालदीव से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। वापस जाते समय उन्हें मुंबई के एक अस्पताल के बाहर देखा गया। अनुष्का और विराट (Anushka Sharma And Virat Kohli) का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग कयास लगाने लगे। ज्यादातर लोगों का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि अनुष्का दोबारा मां बनने वाली हैं। यूजर्स ने दोनों को दूसरा बच्चा होने पर बधाई भी देनी शुरू कर दी है।
दरअसल, 13 जून को अनुष्का और विराट को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। अनुष्का जहां पीले और सफेद रंग की लाइनिंग ड्रेस में दिखीं, वहीं विराट ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। दोनों को एक साथ डॉक्टर के पास जाते देख फैंस ने अंदाजा लगाया कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं। सोशल मीडिया पर भी बधाई का दौर शुरू हो गया है। लेकिन सच्चाई कुछ और है।
ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का प्रेग्नेंट नहीं हैं और वो असल में हॉस्पिटल में एक फिजियोथेरेपिस्ट के पास गई थीं। आपको बता दें कि यह कपल अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखता है। दोनों ने अब तक अपनी बेटी वामिका का चेहरा मीडिया से छिपाकर रखा है। उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखने के लिए विदेश में शादी भी कर ली।
वर्क फ्रंट की बात करें तो लंबे ब्रेक के बाद अनुष्का जल्द ही फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। वह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक ’चकदा एक्सप्रेस’ कर रही हैं। वह क्रिकेट के मैदान पर छक्के मारती नजर आएंगी। अनुष्का ने फिल्म के लिए गेंदबाजी की ट्रेनिंग ली है। वह आखिरी बार 2018 में ’जीरो’ में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। वामिका के जन्म के बाद अनुष्का ने फिल्मों से दूरी बना ली थी।