दिल्ली मेट्रो के अंदर अक्सर डांस करते हुए वीडियो खूब देंगे होंगे। लेकिन हाल ही में दिल्ली मेट्रो के अंदर एक लड़का-लड़की का मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। दिल्ली मेट्रो के अंदर इस मारपीट का किसी पेसेंजर ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जो कि सोशल मीडिया पर अब ट्रेंड कर रहा है। लड़का-लड़की दोनों एक नामी ब्रांड की टी-शर्ट के दाम को लेकर भिड़ गए। बताया जा रहा है कि लड़की ने टी-शर्ट की कीमत 1,000 रुपये बताई थी जिसपर लड़के ने कह दिया कि ‘150 से ज्यादा की नहीं होगी!’ जिसके बाद यह मामला इतना बढ़ गया कि दोनों यात्रियों के बीच मारपीट पर उतर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ने लड़के को थप्पड़ मारा। लड़के ने कहा, ‘हाथ मत उठाना, ठीक है!’ जिसपर लड़की दूसरी तरफ जाने लगती है तो लड़का बोलता है, ‘चल निकल यहां से…’ लड़की घूमती है और बोलती है, ‘कसके मारूंगी.. इज्जत कर रही हूं.. लोग देख रहे हैं..’ फिर लड़की ‘चुप हो जा..’ बोलते-बोलते तीन-चार हाथ और धर देती है।
यह भी पढ़े :- Lightning Strike Caught On Video : पति पर गिरी आसमानी बिजली, पत्नी ने रिकॉर्ड किया वीडियो
लड़के ने कहा कि ‘तू मेरे सामने से निकल जा…
लड़के ने कहा कि ‘तू चुप हो जा… मेरे सामने से निकल जा…’, लड़की गेट के पास आती है और कहती है ‘मेरी जिंदगी में मत आइयो।’ और एक थप्पड़ और मार देती है। इस बार लड़का भी पलटवार करता है। गेट खुलने का इंतजार करते हुए लड़का बोलता है, ‘अभी बताता हूं तेरे को रुक जा…’ इतना बोलते ही लड़की फिर मारते हुए कहती है, ‘मम्मी को बोलूंगी.. तेरे जैसा… किसी को न मिले..’ मेट्रो का दरवाजा खुलता और दोनों निकल जाते हैं।
यूजर कर रहे हैं कमेंट
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया है कि श्मास्क पहनकर लोगों को लगता है कि पब्लिक में कुछ भी कर सकते हैं।’ एक अन्य शख्स ने लिखा कि हो सकता है दोनों ने वायरल होने के लिए ही यह वीडियो बनवाया हो। कुछ लोगों ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) से लड़का-लड़की पर ऐक्शन लेने को कहा। वायरल वीडियो पर अभी तक DMRC की प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यह भी पढ़े :- ये क्या! घोड़े पर बैठकर खाना पहुंचाने निकला ‘डिलीवरी बॉय’, अब स्विगी ढूंढ रही