नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के CEO एलन मस्क (Elon Musk) जितना अपने काम को लेकर जाने जाते हैं। एलन मस्क (Elon Musk Love Life) काम के अलावा उनके अफेयर भी चर्चा में रहते हैं। आए दिन मस्क के बारे में कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। अब पता चला है कि उनका अफेयर गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन (Google Co Founder Sergey Brins) की पत्नी निकोल शनहान (Nicole Shanahan) से चल रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। हालांकि एलन मस्क ने गूगल को-फाउंडर की पत्नी से अफेयर की खबरों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि गूगल को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन और वो दोस्त हैं। उनकी पत्नी से अफेयर की खबरें बकवास हैं।
अमेरिका अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रविवार को एक रिपोर्ट में दावा किया था कि सर्गेई की पत्नी निकोल से मस्क का अफेयर है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि ब्रिन ने इसी साल जनवरी में निकोल से तलाक की अर्जी दी। रिपोर्ट में बताया गया है कि एलन मस्क के साथ अफेयर में होने के कारण ही सर्गेई ब्रिन ने अपनी पत्नी को तलाक दिया था। बताया गया है कि तलाक की अर्जी 15 दिसंबर, 2021 में दाखिल की गई थी। हालांकि, ब्रिन व शनहान फिर से साथ रहने लगे। अब इस रिपोर्ट के बाद ब्रिन के वकील ने कोई टिप्पणी नहीं की है।
मस्क और शनहान कैसे आए करीब
जानकारी के मुताबिक, एलन मस्क और गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन बहुत अच्छे दोस्त थे। मस्क अक्सर ब्रिन के घर आते-जाते रहते थे। इसी दौरान उनकी दोस्ती ब्रिन की पत्नी शनहान से हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकी बढ़ती गई और अफेयर शुरू हो गया। जैसे ही इसके बारे में ब्रिन को पता चला, उन्होंने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी। बताया जा रहा है मस्क और शनहान के बीच इस अफेयर की शुरुआत तब हुई, जब मस्क और उनकी गर्लफ्रेंड ग्रिम्स का ब्रेकअब हुआ था।
यह भी पढ़ें :- Errol Musk Jana: एलन मस्क के पिता का बड़ा खुलासा: सौतेली बेटी के बच्चे का बाप, रिश्ते बिगड़ने की यही वजह
कभी ब्रिन ने की थी मस्क की मदद
रिपोर्ट के मुताबिक, 2008 में आर्थिक मंदी के समय मस्क की कंपनी टेस्ला डबूने की कगार पर आ गई थी। तब मस्क के दोस्त व गूगल के को-फाउंडर ब्रिन ने ही उनकी मदद की थी और टेस्ला को मंदी में डूबने बचाया था। 2015 में ब्रिन को मस्क ने इलेक्ट्रिक कार दी थी। हालांकि, बाद में दोनों के संबंध खराब होते चले गए।
नौ बच्चों के पिता हैं एलन मस्क
खबरों के मुताबिक, एलन मस्क सात नहीं नौ बच्चों के पिता हैं। अभी तक उनके सात बच्चों के बारे में ही दुनिया को पता था। हालांकि, कुछ दिन पहले सामने आया था कि एलन मस्क की कंपनी में काम करने वाली एक महिला अधिकारी शिवोन जिलिस ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। ये बच्चे मस्क के ही हैं। उनका जन्म बीते साल नवंबर में ही हुआ था। खबरों के मुताबिक, अभी तक मस्क के छह अफेयर दुनिया के सामने आ चुके हैं, जिनसे नौ बच्चे हैं।