बारां। राजस्थन के बारां जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कलयुगी पिता पर 15 साल की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। लड़की आधी रात को भाग कर थाने पहुंची और अपने पिता पर यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म करने का केस दर्ज करवाया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नाबालिग ने बताया कि उसके पिता उसके साथ पिछले चार महीने से दुष्कर्म कर रहे हैं।
यह भी पढ़े :- पिता की थीं दो पत्नियां : बेटी ने हत्या के लिए दी सुपारी, प्रेमी से मिलकर पिता को मारा
पीड़िता का कहना है कि जब से उसकी सौतेली मां घर छोड़कर गई है, तब से उसके पिता उसे हवस का शिकार बना रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि उसकी मां का निधन तीन साल पहले हो गया था। उसके बाद पिता ने दूसरी शादी की लेकिन सौतेली मां पति के शराब की लत से परेशान होकर घर छोड़कर चली गई।
तब से उसके पिता रोज उसे हवस का शिकार बना रहे हैं। पीड़िता घर में अपनी छोटी बहन और एक भाई के साथ रह रही थी। नाबालिग लड़की का मेडिकल करवाया गया है। लड़की का बयान दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़े :- Jhunjhunu News: अच्छी नौकरी दिलाने के बहाने युवती से 2 बार गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म