नई दिल्ली। दुनियाभर में ‘सोने की चिड़िया’ कहे जाने वाला भारत आज इतनी तरक्की कर चुका है, जिसकी तुलना आज बड़े-बड़े देशों के साथ होने लगी है।
खूबसूरत नजारों वाला देश भारत संस्कृति, धर्म और इतिहास का एक परफेक्ट मिश्रण है। आज भारत को देखने के लिए देश-विदेश से यात्री यहां आते हैं। विदेशियों को भी अपना भारत बेहद ही पसंद आता है। प्राचीन से लेकर नए तक हर तरह की इमारतों को देखने के लिए सालभर अंग्रेजों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा सकती है। स्वतंत्रता दिवस के 75 साल पूरे होने वाले हैं, ऐसे में पूरे देश में जमकर तैयारियां हो रही हैं। आज हम उन राज्यों के बारे में बताने वाले हैं, जो 100 साल पहले कुछ इस तरह दिखते थे।

दिल्ली : सबसे पहले भारत की राजधानी दिल्ली से शुरूआत करते है। ये एक ऐसी जगह है जो लोगों के दिलों में हमेशा बसी रहती है। इसलिए लोग दिल्ली को ‘दिलवालों की दिल्ली’ कहा जाता है। दिल्ली सल्तनत से मुगलों और फिर अंग्रेजों तक साम्राज्य के उत्तराधिकार के अपने लंबे इतिहास के साथ, यह शहर आज दुनिया के सबसे तेजी से विकासशील शहरों में से एक के रूप में खड़ा है। दिल्ली अपनी कई खूबसूरत जगहों को लेकर जाना जाता है जैसे लाल किला, इंडिया गेट, कुतुब मीनार। साथ ही ये शहर अपने मसाला बाजार यानी चांदनी चौक में स्थित खड़ी बाओली के लिए भी जाना जाता है। 100 साल पहले लाल किला कुछ इस तरह दिखाई देता था।

कोलकाता : भारत का दूसरा सबसे बड़ा शहर कोलकाता है। सिटी ऑफ जॉय के नाम से मशहूर कोलकाता हर मायने में देश की कला और संस्कृति की राजधानी है। कोलकाता अपनी कई प्राचीन इमारतों के लिए भी प्रसिद्ध है। साथ ही यहां आपको एक से एक शॉपिंग वाले मार्केट भी मिल जाएंगे, जहां आप सस्ते में खरीदारी भी कर सकते हैं। तस्वीर में ‘घोरस्तान का रास्ता’ वाली जगह है, कोलकाता में इस प्रसिद्ध मार्ग का इतिहास 1760 से देखा जा सकता है।

जयपुर : राजस्थातन, भारत का एक ऐसा राज्य है, जो अपने कलचर, प्राकृतिक खूबसूरती और चटपटे फूड आइटम्सं की वजह से पूरे विश्वर में मशहूर है। जब ट्रैवलिंग की बात आती हैं हर कोई एक बार राजस्थान घूमना पसंद करता है। वैसे एतिहासिक तौर पर भी राजस्थान में बहुत कुछ मौजूद है जिसे देख कर कोई भी फ्लैश बैक में जा सकता है। यहां कई किले मौजूद हैं, जो राज्यी में कभी मौजूद रहे राजपुताना कलचर की पहचान हैं। अगर राजस्थान की राजधानी जयपुर की ही बात की जाए तो खूबसूरती के साथ ही यहां कई एतिहासिक इमारतें और उनसे जुड़ता इतिहास देखने को मिल जाएगा। वैसे भारत में सबसे ज्याादा घूमी जाने वाली जगह में भी जयपुर का नाम आता है।

महाराष्ट्र : अक्सर ‘गेटवे टू द हार्ट ऑफ इंडिया’ कहा जाने वाला महाराष्ट्र देश की तुलना में तीसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। पश्चिमी घाट यानी वेस्टर्न घाट पास होने की वजह से यहां एक तरफ आपको पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाएंगे। पुणे और रत्नागिरी में प्राचीन किलों और खंडहर महल महाराष्ट्र में उस समय के शासक की कहानी बयान करते हैं। पंढरपुर, ओजर जैसे स्थानों में स्थित सदियों पुराने मंदिर अभी भी अपनी परंपराओं से घिरे हुए हैं। साथ ही, महाबलेश्वर, लोनावाला, माथेरान जैसे हिल स्टेशन महाराष्ट्र की शान को बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ते। आपको तस्वीर में गेटवे ऑफ इंडिया देख रहे हैं। आपको बता दें, गेटवे ऑफ इंडिया को किंग जॉर्ज पंचम और क्वीन-एम्प्रेस मैरी के यहां आने की याद में बनाया गया था, जो भारत की यात्रा करने वाले पहले ब्रिटिश सम्राट थे।

उत्तर प्रदेश : दुनिया के सात अजूबों में से एक और हस्तशिल्प व तरह-तरह के आभूषणों वाली चीजों का घर, उत्तर प्रदेश एक समृद्ध और पूरी तरह से धार्मिक राज्य है। यह भारत के कुछ सबसे खूबसूरत स्मारकों और सांस्कृतिक स्थलों से भी घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश राज्य अपने नवाबी खाने के लिए भी जाना जाता है, समोसा और कचौरी जैसे शानदार स्ट्रीट फूड इस जगह की शान को बढ़ा देते हैं। राम, भगवान कृष्ण, बुद्ध और ताजमहल की भूमि- उत्तर प्रदेश, विविधताओं से समृद्ध है। तस्वीर में ताज महल को दिखाया गया है, जिसे शाहजहां द्वारा 15 वीं शताब्दी में बनवाया गया था।

पंजाब : भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित पंजाब का मतलब है पांच नदियों की भूमि। अपने खान-पान, संस्कृति और इतिहास के लिए मशहूर पंजाब में ऐसे पर्यटक आते हैं जो यहां की संस्कृति को जानना चाहते हैं। साथ ही यहां के खाने का तो कोई जवाब नहीं, छोले भटूरे और लस्सी यहां की मेन डिश है। खेतों और किलों की भूमि पंजाब को ‘देश का स्माइलिंग सोल’ कहा जाता है। तस्वीरों में आपको स्वर्ण मंदिर दिख रहा होगा, सिख धर्म में सबसे महत्वपूर्ण मंदिर अमृतसर में स्थित है, जिसे हरमंदिर साहिब यानि भगवान का घर भी कहा जाता है।