पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। करीब 7 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर है। सुबह करीब 6 बजे यह भीषण हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीलीभीत के गजरौला थाना इलाके में एक तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गई। हादसे में 10 लोगों की मौत की हो गई। हादसे में 7 लोगों के घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बरेली रेफर किया गया है।
यह भी पढ़े :- लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप और टैंकर की टक्कर में 6 की मौत
बताया जा रहा है कि हरिद्वार से गंगा स्नान करने के बाद बुधवार को शाम पांच बजे गोला के लिए वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टाटा एस गाड़ी पेड़ से टकरा गई। घायलों ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ है। यह हादसा गुरुवार को सुबह 6ः00 बजे के करीब आसाम हाईवे पर गजरौला कस्बे के पास हुआ। मौके पर 8 लोगों की मौत हो गई। दो लोगों को इलाज के दौरान अस्पताल में मृत घोषित किया गया। 7 लोग हादसे में घायल हैं, एक व्यक्ति को बरेली के लिए रेफर किया गया है। छह लोगों का इलाज पीलीभीत के जिला अस्पताल में चल रहा है।
जिलाधिकारी पुलकित खरे, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि हरिद्वार से गोला वापस आते समय गजरौला के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें 10 लोगों की मौत हुई है। 7 लोग घायल हुए हैं। वाहन में कुल 17 लोग सवार थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद पीलीभीत की वाहन दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का उपचार कराने का निर्देश दिया है।